बेटा रातभर सिहरता रहा और हाथ जोड़कर रोया, शिक्षिका की पिटाई से सहमा छात्र, बिलासपुर डीईओ ने बैठाई मामले की उच्च स्तरीय जांच

Wait 5 sec.

बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित भारत माता स्कूल में कक्षा छठवीं के छात्र की शिक्षिका द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र के सहमे होने और परिजनों की शिकायत पर डीईओ ने बीईओ बिल्हा और सेजेश प्राचार्य की संयुक्त टीम बनाकर 3 दिनों में जांच रिपोर्ट तलब की है।