मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव रविवार को बोत्सवाना से भारत लाई गई मादा चीता सीसीबी 2 को गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ेंगे। इस मादा चीता के गांधीसागर पहुंचने के साथ अभयारण्य में दो नर और दो मादा सहित कुल चार चीते हो जाएंगे।