गणेश उत्सव के दौरान रायपुर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात का भारी दबाव रहने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े करने और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखने की अपील की है।