बीजापुर के फरसेगढ़ में सुरक्षा बल को मिला बड़ी सफलता, माओवादी डंप से हथियार-विस्फोटक व अन्य सामान बरामद

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बलों ने एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई में देसी कट्टा, रायफल के जिंदा कारतूस, जिलेटिन रॉड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं, जिससे नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है।