माहिरा खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और नए-नए लुक्स को लेकर चर्चा में हैं. 41 साल की पाकिस्तानी एक्ट्रेस जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनका फैशन लोगों का ध्यान खींच रहा है. हाल ही में माहिरा एक इवेंट में चमकदार गुलाबी साड़ी पहनकर पहुंचीं, जिसने फैंस का ध्यान खींचा. माहिरा के इस नए लुक की फोटोज और वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं.पिंक साड़ी में माहिरा का एलिगेंट स्टाइलमाहिरा का यह लुक ऐसे वक्त में सामने आया है, जब वह लगातार अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पब्लिक इवेंट्स में देखी जा रहीं हैं. उन्होंने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना और लुक को सिंपल ही रखा, लेकिन इसके बावजूद वे बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं.ये भी पढें: 'ब्लैक' के बाद क्यों लिया लंबा ब्रेक? आयशा कपूर ने बताया पूरा सचलाइट जूलरी, सॉफ्ट मेकअप और न्यूड-पिंक लिप्स के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया. बालों को उन्होंने नीट बन में बांधा था. इस एलिगेंट लुक के साथ उनके चहरे के ग्लो की भी जमकर तारीफ हो रही है. फैंस का कहना है कि उनके चहरे की ये चमक प्रेग्नेंसी का ग्लो है.टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी साड़ी में आईं थीं नजरइससे पहले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी वह साड़ी में नजर आई थीं. उस दौरान उन्होंने पहली बार रेड कार्पेट पर अपना बेबी बंप खुलकर फ्लॉन्ट किया था. टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में माहिरा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी बात की थी.उन्होंने बताया था, ‘41 साल की उम्र में दोबारा प्रेग्नेंसी का अनुभव मेरे लिए पहले से काफी अलग है. इस बार मुझे फिजिकली और इमोशनली कई चीजें अलग महसूस हो रही हैं.’ उन्होंने यह भी कहा था कि अब वह पहले से ज्यादा चीजों को लेकर सोचती और चिंता करती हैं.ये भी पढें: साइंस की किताब में जुड़ने वाला था ऋतिक रोशन का नाम, एक्टर ने खुद बताया पूरा किस्साएक पोस्ट से दी थी दूसरी बार मां बनने की खबरमाहिरा ने सितंबर में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था. उन्होंने सफेद रंग की फ्लोई ड्रेस में अपनी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था. इस खास खबर के साथ उन्होंने लिखा था, ‘इंसान अपनी जिंदगी के लिए कई प्लान बनाता है, लेकिन ऊपर वाले की अपने प्लान्स होते हैं.’यह बच्चा माहिरा और उनके पति सलिम करीम का पहला बच्चा होगा. दोनों ने अक्टूबर 2023 में शादी की थी. उनकी शादी में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे.शादी से पहले भी चर्चा में था सलिम के साथ रिश्तासलिम करीम माहिरा की जिंदगी में शादी से काफी पहले आ चुके थे. 2020 में माहिरा ने एक इंटरव्यू के दौरान सलिम के बारे में खुलकर बात की थी और उन्हें अपनी जिंदगी के लिए खास बताया था. इससे पहले दोनों के रिश्ते की खबरें भी सामने आती रही थीं. 2023 में दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया.पहली शादी से एक बेटा है माहिरा कामाहिरा की यह दूसरी प्रेग्नेंसी है, लेकिन वह पहले से एक बच्चे की मां हैं. उनका एक बेटा अजलान है, जो उनकी पहली शादी से है. माहिरा ने 2007 में अली अस्करी से शादी की थी. 2015 में उनका डाइवोर्स हो गया था. उनके पहले बेटे अजलान का जन्म 2010 में हुआ था. दिलचस्प बात यह है कि 2023 में सलिम से माहिरा की शादी के दौरान अजलान भी खास भूमिका में नजर आए थे.‘हमसफर’ से मिली घर-घर पहचानमाहिरा खान को पाकिस्तान की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में गिना जाता है. उन्हें खास पहचान टीवी शो ‘हमसफर’ से मिली, जिसमें उन्होंने फवाद खान के साथ काम किया था. इसके अलावा वह ‘सदके तुम्हारे’ और ‘शहर-ए-जात’ जैसे चर्चित शोज का भी हिस्सा रही हैं.भारत में माहिरा को शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ में काम करने के बाद बड़ी पहचान मिली. ये उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी. इसके बाद भारतीय ऑडियंस के बीच भी उनकी लोकप्रियता बढ़ी. अब माहिरा अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं. इसी के साथ उनके मैटरनिटी लुक्स भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं.