छत्तीसगढ़ के इंद्रावती रिजर्व में आठ बाघों की हलचल, एक- एक गतिविधि पर नजर रखेगा टाइगर मूवमेंट सेल

Wait 5 sec.

बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिलों में बाघों की मौजूदगी दर्ज की गई है, जबकि इंद्रावती टाइगर रिजर्व में सात-आठ बाघ होने की संभावना है। इसे देखते हुए वन विभाग ने वैज्ञानिक डाटा जुटाने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए प्रत्येक संबंधित वनमंडल में टाइगर मूवमेंट सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं।