बिलासपुर के कोनी स्थित कंचन विहार कॉलोनी में रविवार की छुट्टी के दिन एक रसूखदार को फायदा पहुंचाने पहुंचे तहसीलदार प्रकाश साहू का स्थानीय रहवासियों ने कड़ा विरोध किया। बिना निगम और टीएनसीपी के अकेले पहुंचे तहसीलदार पर अवैध रास्ता निकालने का आरोप लगा है।