छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंच रही स्मार्ट मीटर के विरोध की चिंगारी: अब दंतेवाड़ा की इस ग्राम सभा ने किया विरोध

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड अंतर्गत टिकनपाल ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कड़ा विरोध किया है। ग्राम सभा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि इससे बिजली का बिल अत्यधिक आएगा, जिसे गरीब ग्रामीण चुकाने में असमर्थ हैं। उन्होंने तत्काल स्मार्ट मीटर का काम रोककर पुराने मीटर बहाल करने की मांग की है।