विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितंबर को एनएमडीसी किरंदुल प्रबंधन ने पर्यटकों के लिए बैलाडीला की खूबसूरत पहाड़ियों और लौह अयस्क खदानों के द्वार खोल दिए हैं। सैलानी सरफिरी घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य और कैलाश नगर के भोलेनाथ मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखकर आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।