अगर आप नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में किसी नए शहर में शिफ्ट हुए हैं, तो Indane, Bharatgas या HP Gas का नया LPG कनेक्शन आसानी से ले सकते हैं। इसके लिए पहचान पत्र, वर्तमान पते के प्रमाण (जैसे रेंट एग्रीमेंट) और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ ऑनलाइन ऐप/वेबसाइट या ऑफलाइन डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए आवेदन करना होगा।