मेरठ: पल्लवपुरम में एसटीपी से क्लोरीन गैस का रिसाव, सांस लेना हुआ दूभर, मची भगदड़; 15 लोग अस्पताल में भर्ती

Wait 5 sec.

आकांक्षा एंबिएंस कॉलोनी के पास सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट है, जिससे मंगलवार शाम क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा। कुछ लोग घरों से दूर चले गए, वहीं कुछ अंदर कैद हो गए। कई लोगों को सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।