छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव के चलते मौसम का मिजाज बदलने लगा है। 22 सितंबर तक इसके गहन अवदाब में बदलने की संभावना है, जिससे 23 सितंबर से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है, जिससे उमस से राहत मिलने के आसार हैं।