अरेरा हिल्स स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मेरियट में रविवार सुबह लिफ्ट में एक महिला के करीब 20 मिनट तक फंसे रहने के बाद नगर निगम ने होटल की तीन लिफ्टों को अस्थायी रूप से सील कर दिया। महिला मध्यप्रदेश कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पत्नी बताई गई हैं।