15 सालों में कहां से कहां पहुंच गए लोग पर बालोद के इस गांव में नहीं बदली पेयजल की समस्या की तस्वीर

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़बत्तर के ठाकुरपारा में ग्रामीण आज भी गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नल-जल योजना के दावों के बीच यहां के करीब 40 परिवार पिछले 15 वर्षों से खेतों की मेड़ लांघकर दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हैं, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।