बलरामपुर के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में मक्का फसल बचाने के लिए खेत में करंटयुक्त तार लगाने वाले आरोपी राम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अवैध रूप से फैलाए गए करंट की चपेट में आने से ग्रामीण लहन राम की मौत हो गई थी, जिसे लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।