छत्तीसगढ़ किसान यूनियन की मांग: धान खरीदी में एग्रीस्टैक नियम सरल करें, स्मार्ट मीटर हटाएं, समर्थन मूल्य 4000 क्विंटल करें

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ किसान यूनियन की धमतरी में हुई बैठक में एग्रीस्टैक पंजीयन की अनिवार्यता को सरल करने की मांग की गई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि जटिल नियमों के कारण कई किसान धान बेचने से वंचित हो सकते हैं। इसके अलावा बैठक में स्मार्ट मीटर हटाने, चार हजार रुपये क्विंटल धान खरीदने और लंबित बकाया राशि देने के प्रस्ताव पारित किए गए।