अंबिकापुर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आईजी दीपक कुमार झा ने सख्त निर्देश दिए हैं। हथियार लहराने या चाकूबाजी करने वालों को सीधे जेल भेजने की चेतावनी देते हुए पुलिस ने 13 नए गुंडा फाइल खोले हैं और 120 से अधिक बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की है।