रायपुर के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने एक अवैध गुटखा निर्माण इकाई पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान अधिकारियों ने मौके से गुटखा बनाने वाली दो हाई-टेक मशीनें और 30 बोरा तैयार गुटखा जब्त किया है, जिसे रायपुर ले जाया गया है।