छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में समन्वय का अभाव: बिजली कंपनी ने गुल की एनएचआई डिवीजन की बत्ती

Wait 5 sec.

जगदलपुर में लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान न करने पर विद्युत कंपनी ने लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग) के डिवीजन कार्यालय का कनेक्शन काट दिया है। करीब 75 हजार रुपये का बकाया होने के कारण हुई इस कार्रवाई से दफ्तर में अंधेरा छा गया और कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।