33 लाख दीपों से जगमगाई महाकाल की नगरी अवंतिका, मुख्यमंत्री ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

Wait 5 sec.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को उज्जैन में शिप्रा तट से लेकर महाकाल महालोक तक दीपों की ऐसी रोशनी बिखरी कि पूरा शहर जगमगा उठा। रामघाट पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया।