प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को इंदौर से स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहे। योजना के तहत प्रदेश के करीब 50 लाख ग्रामीण परिवारों को निःशुल्क पंजीयन के माध्यम से संपत्ति का अधिकार देने की शुरुआत हुई।