मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती पर रायपुर में श्रमिक महासम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रमिकों के लिए तीन बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने शहरी श्रमिकों के लिए सुविधा केंद्र, पंजीकृत श्रमिकों हेतु ई-बाइक सहायता और ई-रिक्शा खरीद के लिए सहायता राशि बढ़ाने का ऐलान किया, साथ ही 1.43 लाख से अधिक श्रमिकों के खातों में 51 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की।