सऊदी अरब ने मक्का के दक्षिण में हूतियों की ओर से लॉन्च किए गए ड्रोन को प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही नष्ट करने का दावा किया है। सऊदी गठबंधन ने मक्का और दोनों पवित्र मस्जिदों की सुरक्षा को ‘रेड लाइन’ बताया है।