छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र स्थित एक शासकीय स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बारहवीं कक्षा की एक छात्रा नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंच गई। प्रार्थना के दौरान चक्कर आने पर शिक्षकों ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद उसके बैग से गोलियों का रैपर मिला।