रायपुर के आंबेडकर अस्पताल की हेल्प डेस्क बनी हेल्पलेस, आधे घंटे पर्ची का इंतजार, थम गई महिला की सांसें

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी आंबेडकर अस्पताल में इलाज से पहले पर्ची बनवाने की लंबी प्रक्रिया और स्ट्रेचर न मिलने के कारण सिकल सेल पीड़ित महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार आधे घंटे तक कोई डॉक्टर या स्टाफ मदद के लिए आगे नहीं आया, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गंभीर पोल खुल गई है।