गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने श्रीराम चौक के पास डिवाइडर पर युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी और कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल युवकों ने टक्कर से बचने के लिए ग्रीन बेल्ट में छलांग भी लगाई, लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण कार ने उन्हें वहां भी चपेट में ले लिया। इसके बाद कार रेलिंग से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों और पुलिस ने तीनों घायलों को वाइब्रेंट अस्पताल भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक युवकों की पहचान बिजेंद्र और पप्पू के रूप में हुई हैं, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले थे, जबकि सतीश चंद और राम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर की पहचान दिल्ली यूनिवर्सिटी के 20 वर्षीय छात्र वेदान खन्ना भी घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा… हादसे में ठेकेदार की लापरवाही भी आई सामने… पुलिस बोली- जिसकी लापरवाही मिलेगी, कार्रवाई होगी उधर, इस मामले में बजघेड़ा थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल, दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। सभी के परिवारों को सूचना दे दी गई है, उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा पूरे मामले की जांच भी की रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार से हादसा होना सामने आया है। जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम हिट एंड रन केस-बैंसला को चचेरे भाई ने उकसाया:अश्लील इशारे भी किए, फिर मारी टक्कर; पुलिस सिया की बाइक थाने ले गई, सीन रीक्रिएट कराएगी गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर लेडी बाइकर सिया को कार से टक्कर मारने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला और वारदात के समय कार में मौजूद उसके चचेरे भाई लवनीश को कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। (पूरी खबर पढ़ें)