बलरामपुर के सरगवां में बम्हनी नाले पर पुलिया न होने से उफनते पानी के बीच ग्रामीणों को बीमार महिला को तीन किमी तक कंधे पर ढोना पड़ा। पच्चीस साल से पुलिया मांग रहे ग्रामीणों ने अब थाली लेकर भीख मांगने जैसा अनोखा प्रदर्शन किया है।