छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती परीक्षा-2021-22 में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने बलरामपुर-रामानुजगंज के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघरिया को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। उनके वित्तीय लेनदेन के ब्योरे से भी मामले की जांच आगे बढ़ रही है।