बलौदाबाजार शहर मे भारी वाहनों की नो एंट्री,जानिए कब और किस समय रहेगा प्रतिबंध

Wait 5 sec.

आगामी गणेशोत्सव और नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बलौदाबाजार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुलदीप शर्मा ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश 14 सितंबर से 21 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा, जिसके तहत सुबह छह बजे से रात बारह बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।