जांजगीर के देवरी-चिचौली हसदेव नदी हादसे में लापता हुए दोनों छात्रों सचिन और मुरारी के शव भी तीसरे दिन रविवार को पत्थरों की खोह से बरामद कर लिए गए हैं। इससे पहले शनिवार को एक छात्र का शव मिला था, जिससे तीनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।