हूतियों ने दावा किया था कि उन्होंने यमन के मारिब प्रांत में सऊदी अरब के एक F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। अब हूतियों ने विमान के मलबे का वीडियो जारी किया है। हालांकि, सऊदी अरब ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।