50 लाख की घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए तहसीलदार साहब, दो किस्तों में मांगी थी 1 करोड़ की रिश्वत और 1 एकड़ जमीन

Wait 5 sec.

कर्नाटक में 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए तहसीलदार को रंगे हाथ पकड़ा गया है। तहसीलदार पर आरोप है कि उसने दो किस्तों में 1 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। 50 लाख की पहली किस्त लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने उन्हें धर दबोचा।