सरकारी अस्पतालों में बुखार की दवा भी नहीं निकली सही! नागपुर में वापस मंगाई गईं पैरासिटामोल की गोलियां

Wait 5 sec.

नागपुर के 2 बड़े सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की गई पैरासिटामोल और ब्लड प्रेशर की दवाएं FDA की लैब जांच में निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं। रिपोर्ट सामने आने के बाद दोनों दवाओं का वितरण और इस्तेमाल रोक दिया गया।