बिलासपुर कोर्ट में भिड़े दो वकील, कलेक्ट्रेट अग्निकांड के आरोपी जिला बदर अधिवक्ता पर मारपीट का केस

Wait 5 sec.

बिलासपुर न्यायालय परिसर में बुधवार को बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट अग्निकांड के आरोपी और जिला बदर अधिवक्ता ओम प्रकाश बंजारे का अपने ही साथी अधिवक्ता मुकेश बंजारे से विवाद हो गया। पुरानी रंजिश के चलते दोनों के बीच कोर्ट परिसर में ही जमकर मारपीट हुई।