Google ने सितंबर 2026 के Pixel Drop का रोलआउट शुरू कर दिया है. इस अपडेट के साथ Pixel यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलने जा रहे हैं, जिनमें Scam Detection, Digital Wellbeing से जुड़े टूल्स और कुछ नए Customisation Options शामिल हैं. अपडेट धीरे-धीरे अलग-अलग डिवाइस और कैरियर तक पहुंचाया जा रहा है. Google के मुताबिक, जिन डिवाइस पर यह अपडेट उपलब्ध होगा, उन्हें सिस्टम की तरफ से अपडेट का अलर्ट मिलेगा.इसके लिए फोन को नए Android Version पर अपडेट करने के साथ Apps को भी रिफ्रेश करना होगा. इस Pixel Drop में सबसे ज्यादा ध्यान Scam Detection फीचर पर है, जो संदिग्ध मैसेज और चैट को यूजर के जवाब देने से पहले पहचानने में मदद करता है. तो आइए जानते हैं कि Google Pixel में आए नए Scam Detection के फीचर क्या हैं. Google Pixel में आए नए Scam Detection के फीचर क्या हैं?Google का नया Scam Detection फीचर शुरुआत में अमेरिका में Pixel 6 और उससे नए मॉडल पर उपलब्ध किया गया है. यह Gboard में सीधे काम करता है और Third-Party Chat Platforms पर भी संदिग्ध बातचीत को पहचान सकता है. जैसे ही यूजर किसी संदिग्ध चैट का जवाब लिखना शुरू करता है, Keyboard के ऊपर Likely scam का Alert दिखाई देता है. इस फीचर में Data Analysis फोन पर ही Real-Time में किया जाता है. अब नोटिफिकेशन में भी मिलेगी Scam WarningGoogle ने Scam Detection को नोटिफिकेशन तक भी बढ़ाया है. अब संदिग्ध Incoming Message का प्रीव्यू खोलने से पहले ही उस पर Likely scam लिखा दिखाई दे सकता है. पहले यह सुविधा सिर्फ अमेरिका में Pixel 6 और नए फोन तक सीमित थी. अब इसे ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, मैक्सिको, सिंगापुर और यूके में भी लॉन्च किया जा रहा है. इसके अलावा Notification Scam Protection में अरबी, फ्रेंच, जर्मन, जापानी, पुर्तगाली और स्पेनिश जैसी नई भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है. यह भी पढ़ें - AI से पढ़ाई आसान, लेकिन नंबरों की गारंटी नहीं; जानिए सही यूजPixel VIPs में भी हुआ बदलावPixel VIPs फीचर को नए Home Screen Widgets के साथ अपडेट किया गया है. अब Priority Contacts को सीधे होम स्क्रीन से One-Tap Call या Message किया जा सकता है. अनरीड और जरूरी नोटिफिकेशन के लिए खास इंडिकेटर भी मिलेंगे. पुराने Pixel में आया Pause PointDigital Wellbeing फीचर Pause Point, जो पहले Pixel 11 पर आया था, अब Pixel 6 और इसके बाद के पुराने मॉडल तक पहुंच रहा है. यह चुने गए Distracting Apps को खोलते समय एक छोटा सा Pause देता है, जिससे यूजर तुरंत ऐप खोलने की जगह एक पल रुक कर आगे बढ़ने का फैसला कर सके. यह भी पढ़ें - 2nm टेक्नोलॉजी के साथ MediaTek की नई Chip हुई लॉन्च, जानें क्या खास?