20 हजार रुपये में Waterproof Phone चाहिए? जानें टॉप ऑप्शन

Wait 5 sec.

स्मार्टफोन खरीदते समय कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर के साथ अब पानी और डस्ट प्रोटेक्शन भी काफी मायने रखता है. खासकर बारिश के मौसम में फोन के पानी के संपर्क में आने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में नया फोन खरीदते समय फोन की IP रेटिंग भी जरूर देखनी चाहिए, IP रेटिंग से पता चलता है कि डिवाइस धूल और पानी से कितनी सुरक्षा देता है. बारिश में फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए यह फीचर काफी काम का हो सकता है. अच्छी बात यह है कि अब मिड-रेंज सेगमेंट में भी IP68 और IP69 रेटिंग वाले स्मार्टफोन मिल रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि 20 हजार रुपये में Waterproof Phone के टॉप ऑप्शन कौन-से हैं. 1. Moto G96 5Gभारत में Moto G96 5G की कीमत स्टोरेज वेरिएंट और रिटेलर के हिसाब से 18,999 रुपये से 21,099 रुपये के बीच है. Moto G96 5G इस लिस्ट का बेस्ट ऑप्शन है. इसमें 6.67 इंच का कर्व्ड P-OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है. फोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज है. इसमें 50MP मेन और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, 5,500mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है. फोन को IP68 रेटिंग मिली है. 2. Samsung Galaxy A33 5G और Galaxy A34 5GSamsung Galaxy A33 5G और Galaxy A34 5G उन यूजर्स के लिए अच्छे ऑप्शन हैं, जो IP67 रेटिंग के साथ फोन चाहते हैं. Galaxy A33 5G की भारत में मौजूदा कीमत रिटेलर, RAM-स्टोरेज वेरिएंट और स्टॉक के हिसाब से करीब 19,980 से 33,990 रुपये के बीच है. वहीं, Samsung Galaxy A34 5G की कीमत करीब 20,790 रुपये से शुरू होती है. Galaxy A34 5G में IP67 रेटिंग के साथ अच्छा कैमरा और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है, जिससे यह इस प्राइस रेंज में एक यूजफुल ऑप्शन बनता है.3.  POCO C85 5GPOCO C85 5G में IP रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस मिलता है. इसके 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की मौजूदा कीमत करीब 16, 999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 8GB+128GB मॉडल करीब 17,999 रुपये तक है. फोन में 6.9 इंच का 120Hz HD+ डिस्प्ले और 50MP रियर कैमरा मिलता है. यह भी पढ़ें - AI से पढ़ाई आसान, लेकिन नंबरों की गारंटी नहीं; जानिए सही यूज4.  OPPO A6cOPPO A6c में IP64 रेटिंग दी गई है. कंपनी के मुताबिक यह सामान्य इस्तेमाल में पानी और धूल से सुरक्षा देता है. इसके 4GB+64GB वेरिएंट की मौजूदा कीमत करीब 16,999 रुपये है. फोन में 6.75 इंच का 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 685 प्रोसेसर और 6,500mAh बैटरी मिलती है.5.  Samsung Galaxy A06 5GSamsung Galaxy A06 5G में IP54 रेटिंग मिलती है. यह पानी और धूल से बेसिक सुरक्षा देता है, लेकिन इसे पानी में डुबोने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है. इसकी कीमत 17,499 रुपये है. फोन में 5G कनेक्टिविटी मिलती है. 6. Redmi A7 Pro 5GRedmi A7 Pro 5G में IP52 रेटिंग दी गई है, जो धूल और पानी के छींटों से बेसिक सुरक्षा देती है. इसके बेस मॉडल की कीमत 14,499 रुपये से शुरू है. फोन में 6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है. यह भी पढ़ें - Smart बातचीत से Agentic AI तक, Amazon Alexa+ भारत में Free लॉन्च