हरियाणा से खरीदी गई बलेनो कार के अस्थायी और स्थायी पंजीयन नंबर अलग होने के कारण अंबिकापुर में जब्त वाहन को लेकर हाई कोर्ट ने मालिक सुमित कुमार को बड़ी राहत दी है। ट्रायल कोर्ट द्वारा आवेदन खारिज किए जाने के बाद हाई कोर्ट ने आदेश पलटते हुए छह लाख रुपये के निजी बांड पर वाहन सुपुर्द करने का निर्देश दिया है।