धार में भीषण हादसा : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, दो गंभीर घायल

Wait 5 sec.

ग्राम लोणी फाटा स्थित वेयरहाउस के समीप गुरुवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।