पंजाबी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट ईशा रिखी ने घर के भीतर अपने टूटे रिश्ते और एक्स-हस्बैंड बादशाह पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने को-कंटेस्टेंट कनिका के सामने अपना दर्द बयां करते हुए दावा किया कि उन्हें रिश्ते में हर तरफ से धोखा मिला, बेवकूफ बनाया गया और एक टॉक्सिक स्थिति में बीच में अटका कर छोड़ दिया गया।