फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars 2027) के लिए मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की पहली और आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना है। संतोष दावखर डायरेक्टेड इस फिल्म ने 'धुरंधर', 'हनुमान अंश', 'बॉर्डर 2' और 'इक्कीस' जैसी 33 फिल्मों को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया। जूरी ने फिल्म में दिखाई गई समृद्ध भारतीय संस्कृति, बेहतरीन फोटोग्राफी और संगीत की सराहना की।