पूरे हफ्ते काम, पढ़ाई या दूसरे जरूरी कामों में बिजी रहने के बाद वीकेंड पर आराम करने का मन करता है. ऐसे में कई लोग शनिवार या रविवार का ज्यादातर समय बिस्तर पर लेटकर बिताते हैं. कुछ देर आराम करना शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अगर हर वीकेंड लंबे समय तक लगभग बिना हिले-डुले बिस्तर पर ही बिताया जाए तो इसका असर शरीर की दिनचर्या पर पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं वीकेंड पर पूरे दिन बिस्तर पर लेटे रहने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?मांसपेशियों पर पड़ता है असरशरीर को लंबे समय तक एक ही स्थिति में रखने से मांसपेशियों की सक्रियता कम हो जाती है. अगर यह आदत नियमित बनी रहे और रोजाना शारीरिक गतिविधि बहुत कम हो तो समय के साथ मांसपेशियों की ताकत और शरीर की फिटनेस प्रभावित होने लगती है. वीकेंड पर कुछ घंटों का आराम सही होता है. हालांकि पूरे दिन कुछ न करना गलत आदत होती है, जो शरीर को नुकसान पहुंचाती है.शरीर की कैलोरी खर्च कम होती हैघर के छोटे-मोटे काम करना और बाहर निकलने से शरीर एक्टिव रहता है. बिस्तर पर लगातार लेटे रहने से ऐसी गतिविधियां कम हो जाती हैं, जिससे शरीर में अकड़न आ जाती है. वहीं, लंबे समय तक लेटे रहने से और केवल खाना खाने से शरीर में कैलोरी बढ़ने लगती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए वीकेंड पर भी कुछ समय पैदल चलना या हल्की एक्सरसाइज करना बेहतर होता है.यह भी पढ़ें : नींद में क्यों बड़बड़ाते हैं लोग, किस बीमारी का इशारा है यह आदत?नींद होती है प्रभावितवीकेंड पर देर तक सोना कई लोगों के लिए सामान्य बात होती है. कभी-कभी ऐसा करना नुकसानदायक नहीं माना जाता. खासकर जब सप्ताह के दौरान नींद पूरी न हुई हो, लेकिन बहुत ज्यादा देर तक सोने से और दिन में लंबे समय तक झपकी लेने से रात की नींद के प्रभावित होने लगती है.मूड पर भी असरएक्सरसाइज केवल शरीर के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और मूड के लिए भी फायदेमंद होती है. बाहर टहलना, दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताना या कोई पसंदीदा काम करने से शरीर भी एक्टिव रहता है और मूड भी बेहतर होता है. वहीं पूरे दिन कमरे में रहने से और लगातार बिस्तर पर लेटे रहने से शरर में सुस्ती और आलास आ जाता है.वीकेंड को ऐसे बनाएं संतुलितवीकेंड पर आराम जरूर करें, लेकिन पूरा दिन बिस्तर पर बिताने के बजाय बीच-बीच में उठकर कुछ कदम चलें. सुबह या शाम थोड़ी देर बाहर टहलने जाएं. घर के काम, हल्की स्ट्रेचिंग या अपनी पसंद का कोई भी काम करें. वहीं सोने की बजाय किताब पढ़े, अगले हफ्ते की प्लानिंग करना बेहतर होता है.यह भी पढ़ें : किस काम आता है विजडम टूथ, इसे कब निकलवा देना चाहिए?