रायपुर पुरानी विधानसभा के पास स्थित राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान अपने परिसर में तेजी से फैले आक्रामक सूबबुल के 20 हजार से अधिक पेड़ों को हटाएगा। 21 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इन पेड़ों की कटाई और जड़ उन्मूलन के बाद खाली जगह पर स्थानीय व देशी प्रजातियों के पौधों को विकसित किया जाएगा, जिससे वनस्पतियों की प्राकृतिक विविधता को पुनर्स्थापित किया जा सके।