खरगोन में पहले अभद्रता के आरोप, फिर एसआई से उठवाई प्रतिमा, करवाई आरती, राजमार्ग तक पहुंचा गणेश पंडाल में शुरू हुआ हंगामा

Wait 5 sec.

भीकनगांव के बाल गणेश पंडाल में शुक्रवार रात पहुंचे पुलिस एसआई पर अभद्रता के आरोप लगने के बाद मामला पंडाल से राजमार्ग तक पहुंच गया। गुस्साए नागरिकों ने शुक्रवार देर रात खंडवा-बड़ोदरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गणेश प्रतिमाएं रखकर विरोध प्रदर्शन किया।