छात्रों की गूंज अभियान के तहत राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंच रहे हैं। शाम साढ़े पांच बजे से वे रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान पर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। बॉलीवुड गायक राघव चैतन्य, रैपर लशकरी और डांस ग्रुप विकास अनबिटेबल राहुल के मंच से प्रस्तुति देंगे।