पीजी कॉलेज में खेल मैदान और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर 24 घंटे से अधिक समय से जारी विद्यार्थियों का धरना गुरुवार रात करीब 10 बजे अचानक उग्र माहौल में बदल गया। छात्र-छात्राएं प्राचार्य कक्ष के बाहर डटे रहे और मांगों का लिखित व हस्ताक्षरित आश्वासन मिलने तक आंदोलन समाप्त न करने की बात पर अड़े रहे।