एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी से जुड़े दिलचस्प राज खोले हैं। फहाद अहमद ने बताया कि उमर खालिद ने ही उन्हें स्वरा का नंबर देकर कॉल करने के लिए मोटिवेट किया था, जिसके बाद विरोध प्रदर्शनों के दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई और फरवरी 2023 में उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी कर ली।