रायपुर माना हत्याकांड: पहले प्रेमिका की सास की हत्या का प्रयास किया, जेल गया छूटकर आया और फिर प्रेमिका को जिंदा जलाया

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में विवाहिता राजकुमारी साहू को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी वीरू धीवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मृतिका के अन्य लोगों से संपर्क और अपनी शादी में आ रही अड़चन से नाराज होकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।