खकनार तहसील के ग्राम डवाली रैयत में खेतों और गांव को मुख्य मार्ग व हाईवे से जोड़ने वाला रास्ता वर्षा में बदहाल हो गया है। करीब दो से ढाई महीने तक रास्ते पर कीचड़ जमा रहने से ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।