Railway : पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा और त्योहारों में बढ़ती मांग को देखते हुए रतलाम मंडल से विशेष किराये पर वलसाड-गोमती नगर स्पेशल चलाएगा। 05034 वलसाड-गोमती नगर प्रत्येक मंगलवार रात 10:15 बजे चलेगी और रतलाम बुधवार सुबह 5:20/5:30 बजे पहुंचकर गुरुवार दो बजे गोमती नगर पहुंचेगी।