इंदौर-ऐदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह असंतुलित होने पर आगे चल रही बाइक को अपनी चपेट में लिया। हादसे में बाइक सवार उछलकर सड़क के नीचे जा गिरा और बाइक को कार करीब सौ फीट से अधिक दूरी तक घसीटते ले गई। दुर्घटना में गंभीर चोट आने से युवक की मौत हो गई।